केशव वैष्णव जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़, केसरिया हिंदुस्तान
सारंगढ़।डोंगरी पाली, दूलोपाली मर्या. सो. समिति द्वारा संचालित गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप यह है कि – एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जा रही है, वहीं वितरण व्यवस्था में भी लगा तार अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। ग्राहकों का कहना है कि – कई बार बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे उन के दैनिक घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि – डिलीवरी में अनावश्यक देरी की जा रही है, साथ ही कुछ मामलों में अतिरिक्त शुल्क वसूली व मनमाने तरीके से वितरण किया जा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि – एजेंसी संचालक से शिकायत करने के बावजूद उन्हें संतोष जनक जवाब नहीं मिल रहा है, जिस से लोगों में नाराजगी, आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि -पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







