अंबेडकरवादी युवाओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, होनहार बच्चों को किया प्रोत्साहित

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक

खापरखेड़ा अंबेडकरवादी युवाओं द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया
होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि बाबा साहब शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार मानते थे, इसलिए बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में युवाओं ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया अंत में प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव का समापन किया गया। इस दौरान उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रजेश आर्य, रविशंकर बाल्मीक, मनीष बारबे सहित ग्राम के युवा संजीव तिलकर, ब्रजेश, लीलाधर, रोहित, शुभम, कृष, ललित, अभिषेक सहित बड़ी संख्या में युवा व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment