धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
बस पलटने से हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों को देखने मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर
सिरोंज के ग्राम भटौली के पास हुए सड़क हादसे में घायल सभी 8 मरीजों को बेहतर चिकित्सीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज शुक्रवार को विदिशा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती 8 गंभीर मरीजों से संवाद कर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने यहां भर्ती सभी 8 मरीजों को चिकित्सीय सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए और समय पर सभी चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया हों के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के पास पहुंचकर उनसे संवाद किया और हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए ढांढस बंधाते हुए सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब हो कि सिरोंज के ग्राम भटौली के पास गुरुवार की सांय काल सड़क हादसे में बस पलटने से हुए घायल सभी 8 मरीजों को अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) अस्पताल के थर्ड फ्लोर स्थित सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया जाकर उचित उपचार के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा गंभीर घायल मरीजों को विशेष चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डीन डॉक्टर मनीष निगम, मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता श्री अविनाश लागवे सहित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







