केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
खाकी वर्दी पर दाग :- चौरई थाने का आरक्षक राजू गंभीर अपराध मे शामिल लोगो से नजराना झेलकर अपराधियों को दे रहा चरित्र प्रमाण की क्लीन चिट
छिंदवाड़ा/चौरई :- वैसे ऐसा माना जाता है कि शासकीय नौकरी पाने से पहले अनिवार्य पुलिस वेरीफिकेशन (चरित्र प्रमाण पत्र) की प्रक्रिया है जिस पर अब सवाल खड़े हो गए हैं!चौरई छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना में दर्ज अपराध क्र. 289/13 धारा 354 (क) अपराध क्र.440/19 धारा 323 327 341 506 294 34 IPC के आरोपी सोहन/कुबेर सिंह चन्द्रवंशी निवासी चीचगांव को 18 सितंबर 2024 को बिना समुचित जांच व थाने के वीसीएनबी रजिस्टर को देखे वगैरह सम्बंधित पत्राचार का लेखा जोखा रखने वाले थाना आरक्षक राजू भारती ने आरोपी को बर्बस ही पाक-साफ बताते हुए उसे चरित्रवान होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया!
सूत्रों के अनुसार थाना स्तर पर चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर तीन से चार अंको तक कि अवैध वसूली का खेल धड़ड़ले से चल रहा है इस मामले में थाना में पदस्थ आरक्षक राजू भारती का नाम सामने आया है जिन पर युवाओं से पैसे लेकर प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं! जारी प्रमाण पत्र में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं होना बताया गया है जबकि पुलिस रिकॉर्ड में उसी व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में अपराध विधिवत कायम है इससे न सिर्फ पुलिस प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्न उठते हैं बल्कि कानून व्यवस्था की विश्वसनीयता भी कटघरे के दायरे आ सकती है!
स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे जी से आरक्षक को चौरई से हटाकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है आरक्षक के चौरई रहते जाँच होती है तो वह जाँच प्रभावित करने की दम रखता है अब नजरें उच्च अधिकारियों से यथोचित कार्यवाही पर आ टिकी हैं!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







