केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता
पंडोखर धाम परिसर में आयोजित 30 में पंडोखर सरकार धाम महोत्सव एवं श्री राम महायज्ञ की वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित श्री रामलीला मंच से सूर्पनखा संवाद एवं लक्ष्मण जी द्वारा शूर्पणखा के नाक कान छेदन व सीता हरण लीला का मंचन सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया गया। धाम परिसर में आयोजित विशाल दंगल में प्रथम दिवस पांच कुश्तियां का प्रदर्शन किया गया। रामलीला मंच का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भगवती प्रसाद पटेरिया बरहा धाम से आए हुए पंडोखर धाम के शिष्य एवं गब्बर बाबा द्वारा श्रीराम दरबार की आरती कर किया गया।
प्रति वर्ष पंडोखर पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित विशाल दंगल का गुरुवार को मुख्य अतिथि ददरौआ धाम से पधारे महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज, गंगा पुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज बक्सर बिहार, एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश यादव द्वारा हनुमान जी महाराज का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर दंगल का शुभारंभ किया।
विशाल दंगल के प्रथम दिवस छोटे-छोटे पहलवानों द्वारा पांच कुश्तियां का आयोजन दंगल प्रांगण में हुआ सर्वप्रथम अवनीश पहलवान पंडोखर एवं दीपक पहलवान के मध्य मुकाबला हुआ पहलवानी में अपने दाव पेंच आजमाते हुए अवनीश पहलवान ने दीपक को पटकनी देकर 500 रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरी कुश्ती श्रृंखला में पहलवान राज हसनपुर एवं पहलवान अजय देलुआ के मध्य कुश्ती हुई। जिसमें अजय देलुआ द्वारा कुश्ती जीत कर 1100 रुपए का नगद पुरस्कार प्राप्त किया। आयोजित विशाल दंगल की कुल पांच पांच कुश्तियां का प्रदर्शन हुआ जिसमें विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार पंडोखर पीठाधीश्वर श्री गुरु शरण जी महाराज एवं ग्राम पंचायत पंडोखर सरपंच एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा रामजी द्वारा पहलवानो को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
*भजन संध्या आज*
पंडोखर सरकार धाम में आयोजित 30 वें पंडोखर सरकार धाम महोत्सव मेला एवं श्री राम महायज्ञ की वर्षगांठ के उपलक्ष में सांस्कृतिक मंच पर शनिवार 18 अप्रैल को नीरज शर्मा गुरूजी एंड ग्रुप छोटा खाटू श्याम मेरठ द्वारा शानदार खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







