दैनिक केसरिया हिंदुस्तान शुजालपुर मुकेश पांचाल
शुजालपुर में नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत, पत्रकार संघ में दिखी एकजुटता
पत्रकार हितों की लड़ाई जारी रहेगी — संभागीय अध्यक्ष मनोज जैन
एंकर:
शाजापुर जिले के शुजालपुर में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवागत ब्लॉक अध्यक्ष कमल पुष्पद का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
जिला संयुक्त सचिव संतोष सूर्या परमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए शासन और प्रशासन से लगातार संघर्ष करता रहेगा।
इसी कड़ी में शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष कमल पुष्पद के सम्मान में विश्राम गृह में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज जैन ने कहा कि कमल पुष्पद को पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव है और वे सक्रिय एवं वरिष्ठ पत्रकारों में गिने जाते हैं, ऐसे में सभी साथियों को उन्हें पूर्ण सहयोग देना चाहिए।
जिला अध्यक्ष श्री अभिषेक सक्सेना (चिंट
ू) ने पन कैसेबोधन में कहा कि शुजालपुर में संगठ
नन पिछले 20 वर्षों से सक्रिय है और कमल पुष्पद की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
संभागीय उपाध्यक्ष श्री किशोर खन्ना ने भी नवागत अध्यक्ष की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार रखते हुए नवागत अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम परवानी, श्री अमित मालवीय, श्री संतोष राजपूत, श्री भोजराज परमार, श्री मनीष पटेल, श्री संजय गोस्वामी, श्री धर्मेंद्र परमार, श्री संतोष सूर्या परमार, श्री निर्मल गोस्वामी, श्री जाकिर मंसूरी, श्री सोनू मीणा सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक सक्सेना ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री ओम मेवाड़ा द्वारा किया गया। इसके अलावा श्री विनोद सक्सेना, श्री नमन प्रताप परमार, श्री वसीम खान, श्री संजय सोनी, श्री गोलू खन्ना, श्री जीवन पुष्पद, श्री चंद्रेश सेन, श्री मुकेश सेनी, श्री प्रवीण जोशी, श्री अशोक पांचाल, श्री मुकेश पंचाल और ऋषि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर यह संदेश दिया गया कि पत्रकार संघ न केवल अपने सदस्यों के हितों की रक्षा करेगा, बल्कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ेगा
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






