केसरी हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी
सुबह पिता ने जताई थी फसाने की आशंका, दोपहर में नाबालिक बेटी ने दर्ज कराया रेप का केस
रतलाम के नामली थाना में एक आरोपी के फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैक और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया
मामले में चुकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिता ने खुदकुशी करने और अपनी गिरफ्तारी से पहले ही थाने में एक आवेदन दिया था जिसमें लिखा था मैं बेटी को एक लड़के से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा था उसे समझाया इस कारण पत्नी सास और साली मिलकर मेरे खिलाफ कैस की साजिश रच रही है
पिता ने यह शिकायत सुबह की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर रख लिया दोपहर में बेटी ने उन्ही पर रेप का आरोप लगाया केस दर्ज कर दिया और रात को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया
16 साल की बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार 38वर्ष पिता ने नामली थाने की हवालात में अपने लोअर के नाड़े से फांसी का फंदा लगा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






