रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |श्रीमान महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा श्री गौरव राजपूत, श्रीमान उप महानिरीक्षक रीवा रेंज रीवा श्री हेमन्त चौहान एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा जिला सिंगरौली, एसडीओपी रोशनी कुर्मी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया एवं चौकी प्रभारी उप निरी. नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा निर्मम हत्या के आरोपियों को घटना के चन्द घण्टों बाद बरगवां के अलग अलग जगहों से दस्तयाब कर भेजा जेल ।दिनांक 14/04/2026 की फरियादिया देवकली बियार पति स्व. बनवारी लाल विवार निवासी ग्राम गन्नई की रिपोर्ट कि दिनांक-13/04/2026 को समय करीबन 04.00 बजे शाम पुराने विवाद को लेकर जागमती विवार एवं नाती रितेश बियार, दिनेश वियार एवं उनके दोस्तो के द्वारा मेरे पति बनवारी लाल वियार को बकरी चराते समय घेर कर लाठी डण्डा से मारपीट कर भाग जाने एवं ईलाज के दौरान मृत्यु होने कि रिपोर्ट लेख कराई रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध क्र. 244/26 धारा 103(1).3(5) बी.एन.एस का कायम किया जाकर थाना प्रभारी सरई निरी, जितेन्द्र सिंह भदौरिया एवं चौकी प्रभारी बरका के द्वारा टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए बरगवां क्षेत्र अन्तर्गत आरोपी रितेश वियार एवं दिनेश वियार सहित कुल आठ लोगो को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। आरोपी रितेश विवार एवं दिनेश वियार अपने साथियो के साथ तीन मोटरसायकलो से ग्राम गन्नई आकर बकरी चरा रहे बनवारी लाल वियार को जान से मारने के लिये लाठी डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर घटना को अंजाम दिये और मोटरसायकल लेकर भाग गये। जिन्हे घटना के चन्द घण्टो के बाद ही तकनीकी व सायबर सेल के माध्यम से अलग अलग जगह दचिश देकर 07 नफर आरोपी रितेश वियार, दिनेश वियार, निगम रजक, रोहन वियार, रोहित बियार एवं आनंद कुमार भुजवा तथा जागमती वियार तथा दो नफर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिका पुलिस टीम थाना प्रभारी थाना सरई श्री जितेन्द्र सिंह भदौरिया चौकी प्रभारी उनि नृपेन्द्र सिंह, सउनि, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, बरगवां के सउनि अरुण पटेल, प्र. आर. लक्ष्मी कांत साहू तथा आर. मनीष ठाकुर, कियामुद्दीन अंसारी, जुझार मीणा, अभिषेक पाण्डेय, रिंकू धाकड़, प्रशांत केशरी सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







