शासकीय स्कूल में सतीश नायक ने बनाए 92.2 प्रतिशत

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनगांव के छात्र सतीश नायक ने एग्रीकल्चर विषय में अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है। सतीश की इस सफलता पर उनके पिता रमेश नायक सहित परिवारजनों और ग्रामीणों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सतीश नायक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सतीश की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए अन्य छात्रों के लिए उन्हें प्रेरणा बताया।
गांव के लोगों ने सतीश की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे होनहार छात्र पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। सतीश की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई