रेणुकूट के स्कूलों का सीबीएसई 10वीं में शानदार प्रदर्शन, सभी विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट। बुधवार को जारी सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में नगर के विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर विभिन्न स्कूलों में टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के 27 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर रेजी ने बताया कि शिवम मिश्रा ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आदर्श गुप्ता 97 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा शगुन मित्तल 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संत एबीआर पब्लिक स्कूल का भी शत-प्रतिशत परिणाम
संत एबीआर पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आशीष सिंह ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अनिषेक कुमार साकेत ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया मिश्रा 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा निशांत पासवान 90 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। केसरी देवी कनोडिया विद्या मंदिर के छात्र शिवम विश्वकर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मयंक गुप्ता 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और राजवीर सिंह 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खन्ना ने बताया कि कुल 116 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी छात्र सफल रहे।
ग्रीनलैंड स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस शानदार सफलता पर सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment