एक सड़क एक जिला दो टोल टैक्स की वसूली एवं रिकबरी अवधि पूरी होने पर भी अहरौरा में वसूली बर्दास्त नहीं करेंगे -भगवती चौधरी

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख लखनऊ
कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में समाजवादियों ने सरकार पर भड़के
मिर्जापुर 16 अप्रैल।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में 10 वे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय अहरौरा और विंध्याचल में फर्जी टोल गेट लगाकर मिर्जापुर की भोली भाली जनता को लूटा जा रहा है यह हम लोग होने नहीं देंगे सत्ता में बैठे लोग हम कांग्रेस के लोगों को सोच रहे हैं की जेल भेजने की बात कहेंगे तो डर जाएंगे तो यह भूल जाइए पिछले 10 दिनों से हम लोग मिर्जापुर की जनता के लिए जिला अधिकारी कार्यालय में बैठे जरूर हैं मगर वह किसी जेल से काम नहीं है हम लोग कहीं बाहर नहीं गए यहीं बैठे हुए 10 दिन लगातार हो गए हैं और हम लोग आगे भी ऐसे ही बैठे रहेंगे कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कान खोलकर सुन ले मिर्जापुर की जनता से फर्जी टोल के माध्यम से लूट बंद नहीं करेंगे तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगा क्योंकि एक सड़क एक ही जिला दो टोल प्लाजा नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गाईड लाईन के अनुरूप साठ किलोमीटर एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा की दूरी होने के बावजूद कम दूरी पर दो दो टोल प्लाजा एक अतरैला राजा दूसरा परसोधा एवं अहरौरा टोल प्लाजा का टोल टैक्स रिकबरी पूरा होने के बावजूद वसूली करने से अवैधानिक है। उसी तरह अष्टभुजा टोल प्लाजा सिर्फ नेशनल हाईवे की अधिसूचना जारी करने के बगैर नेशनल हाईवे सड़क निर्माण किए वगैर ही अधिसूचना मात्र से ही टोल प्लाजा लगाया जाना गैर कानूनी है। श्री चौधरी ने कहा कि यदि शासन एवं प्रशासन टोल प्लाजा पर राहत नहीं मिलेगा तो जनहित में जनहित याचिका दायर कर जनता जनार्दन को राहत दिलाने के लिए कांग्रेस न्यायिक लडाई भी लड़ेगी। बाद भदोही के पूर्व जिला अध्यक्ष माबुद खान ने कहा कि भदोही के लोगों का भी मिर्जापुर के कांग्रेसियों को समर्थन है जनता की लड़ाई में हम आपके साथ हैं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने कहा कि डबल इंजिन सरकार डबल टैक्स वसूल कर जनता जनार्दन को परेशान कर रही है जिसका खामियाजा मिशन 2027 में उन्हें भुगतना पड़ेगा और फिर से उत्तर प्रदेश में इण्डिया गठबंधन सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि कांग्रेस के इस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में कांग्रेस समाजवादी पार्टी आप बसपा सभी गैर भाजपाई पार्टियों का समर्थन हासिल है। और हम सब मिलकर टोल प्लाजा को बंद कराकर जनता जनार्दन को न्याय दिलाने में कांग्रेस के साथ है। सपा नेता,सतीश मिश्रा धरना स्थल पर अपने साथियों के साथ आकर कांग्रेस जनों को पूरा समर्थन दिया ।विनय दुबे पीसीसी सदस्य इलाहाबाद ने धरना को अपना समर्थन दिया और कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं जहां जरूरत पड़ेगी प्रयागराज के साथी धरने को समर्थन देने के लिए आएंगे मिर्जापुर की लड़ाई में पूरी ताकत के साथ रहेंगे।संचालन राजधर दुबे ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधाकर जी दीपचंद जैन गुलाब चंद्र पांडे राजन पाठक शहर अध्यक्ष रामनाथ दुबे रमेश चंद प्रजापति पप्पू रितेश मिश्रा कपिल कुमार सोनकर कन्हैया लाल पाठक अंशु पांडे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश प्रजापति मिथिलेश मिश्रा राम विष्णु शर्मा विवेक पटेल राजेंद्र विश्वकर्मा रोशन अंसारी विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा रोशन अंसारी संतोष यादव विनोद कुमार कन्हैया लाल पाठक सूरज सिंह दिलीप मौर्य रितेश मिश्रा राम लखन मास्टर बब्बू पाठक कृष्णानंद जायसवाल राजू भारती संजय कुमार अशोक पटेल विनोद कुमार डॉ दिनेश कुमार लक्ष्मी प्रजापति सुनील प्रजापति कमर नेता आनंद मौर्य राकेश त्रिपाठी योगेश पांडे सैफुद्दीन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई