हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने जन्मदिन पार्टी में अवैध तमंचे से केक काटकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो का आपका अपना अखबार पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक युवक ने अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। इस वीडियो में युवक अवैध तमंचे से केक काटकर जश्न मना रहा है। वायरल वीडियो बांकी गांव का बताया जा रहा है। जिसकी पुष्टि आपका अपना अखबार नहीं करता है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो वायरल करने वाले युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसको तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







