जनता दरबार में गूंजा समाधान का भरोसा: विधायक राजेंद्र मेश्राम ने मौके पर सुनीं समस्याएं, तुरंत किया निराकरण

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए बुधवार, 15 अप्रैल को परसौना स्थित विधायक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने बड़ी आत्मीयता के साथ क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें बिजली, पेयजल, सड़क और राजस्व से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विधायक मेश्राम ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment