वृंदावन नाव हादसा : लापता पंकज का शव सातवें दिन हुआ बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ समाप्त

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृंदावन नाव हादसे में लापता आखिरी शख्‍स पंकज मल्होत्रा का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 16 पहुंच गई है। प्रशासन ने अब रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त घोषित कर दिया है।
वृंदावन नाव हादसे के बाद से जलालाबाद निवासी पंकज मल्होत्रा की तलाश प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। गुरुवार सुबह पंकज की बॉडी फूलकर पानी की सतह पर आ गई। गोताखोरों और सेना के जवानों ने शव को घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर देवरहा बाबा घाट और पानीगांव पुल के पास से बरामद किया। पंकज अपने मौसा-मौसी के साथ मथुरा आए थे, जिनकी इस हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है।
यह हादसा 10 अप्रैल, शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ था, जब श्रद्धालुओं से ओवरलोडेड नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई थी। पिछले सात दिनों से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम यमुना में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। लगभग 250 लोगों की टीम दिन-रात लापता लोगों को ढूंढने में जुटी थी। गुरुवार शाम एडीएम नमामि गंगे नंद प्रकाश ने बताया कि सभी लापता लोगों के शव मिलने के बाद अब ऑपरेशन को रोक दिया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment