गंजबासोदा के छात्रों ने किया नाम रोशन प्रदेश की प्रवीण सूची में बनाई जगह …

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा
सुहानी भदोरिया प्रदेश प्रवीण सूची में 4 स्थान पर रही..
शिक्षक एवं परिजनों ने किया सम्मान..
गंज बासौदा –मध्य प्रदेश बोर्ड के बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में गंजबासौदा नगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है कक्षा दसवीं की छात्रा सुहानी भदोरिया ने 496 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया इसी प्रकार कक्षा 12वीं में सेंट आर एस की तान्या शर्मा ने गणित विषय में प्रदेश स्तर पर 9वी रैंक हासिल की
दसवीं की मेरिट लिस्ट में नगर के आठ छात्र शामिल
हाई स्कूल परीक्षा में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने टॉप 10 सूची में जगह बनाई गौरव कुशवाहा 495 अंकों के साथ पांचवें सौम्या भार्गव का 493 अंकों के साथ सातवें उपासना जाट और मनन सुमन ने 492 अंक पाकर आठवां स्थान प्राप्त किया सृष्टि अहिरवार और निहारिका पंथी 9बा तथा भाविका राठौर दसवें स्थान पर रही
12बी कक्षा के परीक्षा परिणाम में तान्या शर्मा ने जिले का मान बढ़ाया उन्होंने गणित समूह में 484 अंक हासिल कर प्रदेश की मुख्य प्रवीण सूची में 9 बा स्थान प्राप्त किया परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही तान्या के निवास और विद्यालय में बधाई देने वालों का ताता लगा रहा सभी ने तान्या को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment