नाबालिग अपहरण कांड में बड़ा खुलासा, फरार आरोपी दबोचा—हजारा पुलिस का एक्शन मोड अपराधियों पर भारी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता वीरू गौतम

पीलीभीत। जिले में अपराध के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच थाना हजारा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ कार्रवाई से बड़ा संदेश दिया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, जिससे इलाके में सनसनी के साथ-साथ राहत का माहौल भी देखने को मिला है।
थाना हजारा में दर्ज मुकदमा संख्या 07/2026 के तहत आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(3), 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जे)(II) के तहत आरोप लगाए गए थे। इस संगीन वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी पूरनपुर ने विशेष रणनीति के तहत गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 16 अप्रैल 2026 को थाना हजारा पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया थाना पलिया जनपद खीरी को रामनगर तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई में पूरी टीम ने बेहद सतर्कता और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे आरोपी को भागने का कोई मौका नहीं मिल सका।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।
इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, हेड कांस्टेबल टेकचंद और होमगार्ड दिनेश शर्मा की भूमिका बेहद अहम रही, जिनकी तत्परता से यह सफलता संभव हो सकी। हजारा पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment