पौआ छाप डॉक्टर खुलेआम पौआ पीकर कर रहे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में भोले भाले ग्रामीण आदिवासी लोगों की जान से खिलवाड़

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान लखनादौन/जी हां आपने सही पढ़ा आजतक आपने झोल्ला छाप डॉक्टर तो सुना होगा पर पौआ छाप डॉक्टर न सुना होगा और न ही देखा होगा पर आज हम आपको एक पौआ छाप डॉक्टर को दिखा रहे है,
लखनादौन तहसील के आदेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल से आया ये बंगाली पहले शराब पीता है फिर इलाज करने गांवों में पहुंच लोगों का इलाज करता है आखिर इस शराबी बंगाली को किसने दे रखा है संरक्षण जो खुलेआम शराब पीकर डॉक्टरी का व्यवसाय कर भोले भाले ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है इसके पहले भी हमने 3 वीं क्लास पढ़े डॉक्टर से रूबरू कराया था पर मजाल किसी संबंधित अधिकारी की की उन पर कोई कार्यवाही करे हद तो तब हो गई जब पौआ छाप लोग भी डॉक्टरी कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और संबंधित अधिकारी धृतराष्ट्र बने हुए हैं जिससे अनपढ़ पौआ छाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है और पौआ छाप डॉक्टर सबसे पहले पौआ पीते है उसके बाद लोगों का इलाज करते है बताया जाता है कि उक्त डॉक्टर आदेगांव क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में खुलेआम पौआ पीकर इलाज करता है साथ ही लोग बताते है कि उक्त डॉक्टर के बिना पिए हाथ कांपते हैं इसलिए पहले पौआ पिता है फिर इलाज करता है, अब देखने बाली बात यह होगी कि इतना सब कुछ देखते हुए भी संबंधित अधिकारी इस शराबी बंगाली डॉक्टर पर कार्यवाही करते भी हैं या फिर लोगों की जान से खिलवाड़ करने देते हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई