मानवीय प्रेम एवं आध्यात्म का सुंदर संगम है “मन के वृंदावन में

SHARE:

-डा रजनी पटेल प्राचार्य
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया
(ब्यूरो अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया की प्राचार्य डॉ रजनी पटेल ने उत्तर प्रदेश एटा के सीनियर जर्नलिस्ट राजू उपाध्याय की काव्य कृति “मन के वृंदावन में” देवरिया मेडिकल कालेज के ऑफिसियल चैंबर में (डिस्प्ले) किया। इस अवसर पर उन्होंने काव्य कृति का अवलोकन
करने बाद कहा है–राजू उपाध्याय द्वारा रचित संग्रह भावनाओं के उत्कृष्ट प्रतिमान गढ़ते हैं। उन्होंने कहा पिछले वर्ष वर्ल्ड बुक फेयर में लॉन्च हुई किताब *एहसासों की नर्म दूब* को मैने महिला दिवस के अवसर पर अपनी एटा तैनाती की दौरान डिस्प्ले किया था,इस संग्रह में नारी मन के मर्म और भावनाओं को शालीनता से उकेरा गया था। आज जब अमेजन से मुझे *मन के वृंदावन में* काव्य कृति मिली तो मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। संग्रह में प्रदर्शन के छाया चित्र भी संकलित हैं जिनमें एक मेरा भी कवर पेज पर हिस्से पर प्रकाशित है। उन्होंने कहा मन के वृंदावन में काव्य कृति मानव प्रेम और आध्यात्मिक भाव यात्रा की सुंदर पुस्तक है, जो बेहद आकर्षक एवं हृदयग्राही है। इस अवसर पर मैं सुंदर लेखन कला के धनी पत्रकार राजू उपाध्याय को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डा रजनी पटेल ने कहा है यह किताब आनलाइन अमेजन साइट पर उपलब्ध है जिसे लेकर सभी हिन्दी पाठकों को पढ़ना चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई