तेरहवीं कार्यक्रम में फायरिंग के घायल की मौत,

SHARE:

ब्यूरो सुल्तानपुर
तकी मेंहदी

गांव में तनाव के बीच अंतिम संस्कार

परिजनों ने मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर किया विरोध,

प्रशासन के समझाने पर हुआ दाह संस्कार

बल्दीराय सुल्तानपुर।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग में घायल दिलीप कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल की रात तेरहवीं निमंत्रण को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दिलीप कुमार सहित पांच लोग घायल हो गए थे। गंभीर हालत में दिलीप को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां 16 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।
शव गांव पहुंचते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी, बुलडोजर कार्रवाई, 50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया।
सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुलाब सिंह व क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन और काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने और अपनी मांगों को लिखित रूप में सौंपते हुए अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में मृत्योपरांत धारा 302 बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं नायब तहसीलदार ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए बल्दीराय, धनपतगंज सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई