एसएनसीयू बना नवजातों का सहारा,780 ग्राम के बच्चे को मिला जीवनदान

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
जिला अस्पताल में नवजातों को मिल रही नई जिंदगी

बलौदाबाजार16अप्रैल 2026/ जिला अस्पताल द्वारा संचालित मातृ-शिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की जा रही है। यहां संचालित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू ) नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे परिजनों को हायर सेंटर या निजी अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। अस्पताल में नवजातों को निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हाल ही में एक जटिल मामले में समय से पहले जन्मे मात्र 780 ग्राम वजन के शिशु को डॉक्टरों की सतत निगरानी और एसएनसीयू में विशेष देखभाल के जरिए जीवनदान मिला। करीब 68 दिनों तक उपचार के बाद शिशु का वजन बढ़कर 1 किलो 300 ग्राम हो गया, जिसके बाद उसे स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि सितंबर 2022 से शुरू हुए एसएनसीयू में अब तक सैकड़ों नवजात शिशु स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोशन देवांगन ने बताया कि पिछले दो वर्षों में समय से पूर्व जन्मे 11 गंभीर नवजातों को विशेष देखभाल से पूरी तरह स्वस्थ किया गया है। जिला अस्पताल की इस पहल से न केवल शिशु मृत्यु दर में कमी आ रही है बल्कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत भी मिल रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह यूनिट जिले के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनकर उभर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई