युवा कांग्रेस में नई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

पिंटू भारस्कर जिला महासचिव और विमल हितकर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त।
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी की अनुमति एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरो जी की अनुशंसा पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन द्वारा यह नियुक्ति की गई।
जारी आदेश के अनुसार—
पिंटू भारस्कर को जिला महासचिव, युवा कांग्रेस जिला एमसीबी तथा विमल हितकर जी को युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष (ग्रामीण) मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनसमस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
यह नियुक्ति आने वाले समय में युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment