दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान ब्यूरो आर के चौहान लखीमपुर खीरी
निघासन/रकेहटी कस्बे में श्री खाटू श्याम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य निशान एवं शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बाबा श्याम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शोभायात्रा की शुरुआत रकेहटी स्थित प्राचीन बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर की गई। श्रद्धालु हाथों में निशान और ध्वज लेकर भक्ति भाव से यात्रा में शामिल हुए। खाटू श्याम जी की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
निशान यात्रा रकेहटी से निकलकर निघासन कस्बे के सिंगाही रोड, पलिया रोड, मुख्य चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और आरती उतारी। निघासन कस्बे में राज ज्वैलर्स पर दिग्विजय गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
यात्रा रकेहटी और निघासन होते हुए परागीपुरवा रोड स्थित खाटू धाम पहुंची। इसके बाद पुनः बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में समापन हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खाटू श्याम जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में तिकुनियां कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा, सिंगाही थानाध्यक्ष दिलीप चौबे व निघासन कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
आयोजन समिति के अनुसार बुधवार शाम सात बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत गुरुवार को श्याम भोग व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
इस दौरान जगत नारायण, अनिल कुमार, जीतू गुप्ता, आदर्श गुप्ता, शानू, गोपी किशन, बबलू, राहुल, सुरेंद्र, नंदलाल, रवि, गुड्डन सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







