रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
बैढ़न | सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने बुधवार को बैढ़न स्थित ऐतिहासिक प्राचीन हनुमान मंदिर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर के विकास को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि मंदिर परिसर के आसपास जो भी अतिक्रमण है, उसे तत्काल हटाया जाए।
बायलॉज की प्रक्रिया जल्द करें पूरी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर समिति की गतिविधियों और नवीनीकरण के प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि ट्रस्ट से संबंधित जो भी बायलॉज (नियम-शर्तें) बनाने की प्रक्रिया लंबित है, उसे अविलंब पूरा करें। साथ ही, मंदिर की वित्तीय व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा मास्टर प्लान।
कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को निर्देशित किया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण और आवश्यक निर्माण कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं, ऐसे में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंदिर की भव्यता और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
ये रहे उपस्थित।
इस अवसर पर सिंगरौली एसडीएम सुरेश जाधव, तहसीलदार सविता यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य डॉ. डी.के. मिश्रा, राजाराम केशरी, मिथिलेश मिश्रा, शिवकुमार पाण्डेय और राजू गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







