पांचाल बने आलोट शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत द्वारा आलोट नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नियुक्ति की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम तथा ताल ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पाठक ने अशोक पांचाल की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पांचाल की नियुक्ति से शहर कांग्रेस को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर क्षेत्र व नगर में पार्टी को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही आने वाले नगर निकाय चुनाव में युवा नेतृत्व के साथ कांग्रेस को विजय दिलाना सभी का लक्ष्य रहेगा।

शहर नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पांचाल ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा, उनकी हर लड़ाई लड़ी जाएगी और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। अशोक पांचाल की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment