रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण पर प्रशासन की कार्यवाही

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर!कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम द्वारा रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण पर कार्यवाही करते हुए जैदा मंडी रोड पर 4 स्थानों पर रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण को नष्ट करने की कार्यवाही की गई है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा रेत के अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर कडी कार्यवाही के निर्देशो के क्रम में आज खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जैदा मंडी रोड पर 4 स्थानों पर रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण को विनिष्टीकरण की कार्यवाही की गई। इस दौरान खनिज अधिकारी श्री राजेश कुमार गंगेले एवं खनिज विभाग का अमला सहित होमगार्ड बल मौजूद रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment