सिंगरौली में 13 अप्रैल 2026 को शोक सभा का किया गया आयोजन
मुरैना जिले के वन मण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अम्बाहा में पदस्थ वन विभाग के कर्मठ कर्मचारी श्री हरकेश गुर्जर (वनरक्षक) की रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। वे अपने कर्तव्य के प्रति अत्यंत सजग, ईमानदार एवं निष्ठावान अधिकारी थे, जिन्होंने सदैव वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य किया।
श्री हरकेश गुर्जर की इस आकस्मिक एवं दुःखद हत्या को संज्ञान में लेते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने हेतु वन परिक्षेत्र कार्यालय गोरबी, वन मण्डल सिंगरौली में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शोक सभा का आयोजन किया गया।इस शोक सभा में उप प्रांताध्यक्ष राज्य वन कर्मचारी संघ श्री आर. एन. तिवारी एवं जिलाध्यक्ष वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण संघ सिंगरौली श्री दिवाकर सिंह सहित अनेक वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







