केसरिया हिंदुस्तान
दतिया। पंडोखर धाम में आयोजित 30वें महोत्सव के दौरान 15 अप्रैल को पीठाधीश्वर पूज्य श्री गुरुशरण जी महाराज (पंडोखर सरकार) का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भक्तों द्वारा गुरुजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं अर्पित की जाएंगी तथा धाम में भजन-कीर्तन, सत्संग और विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव के अंतर्गत 15 अप्रैल को भजन संध्या एवं कॉमेडी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गुरुजी के जन्मोत्सव के अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पंडोखर धाम पहुंचने की संभावना है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि पूज्य गुरुशरण जी महाराज के सानिध्य में सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा मिल रही है। उनके आशीर्वाद से धाम में लगातार धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।
महोत्सव के आगामी दिनों में विशाल दंगल, भजन संध्या, भोजपुरी नाइट, फीनिक्स सर्कस और लोकनृत्य जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







