, अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने दिए निर्देश – नूंह में शिकायत निवारण प्रणाली सुदृढ़, लंबित मामलों पर सख्त निगरानी : अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति – समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा में नूंह की प्रगति पर विशेष चर्चा नूंह, 10 अप्रैल। नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। प्रदेश स्तर पर आयोजित समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में जिला नूंह में शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों ने भाग लिया, जिसमें नूंह से अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने जिले में आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निपटान की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 2086 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है। वर्तमान में 207 शिकायतें लंबित एवं पुनः खोली गई श्रेणी में शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि लंबित शिकायतों में वर्ष 2024 की 10, वर्ष 2025 की 153 तथा वर्ष 2026 की 44 शिकायतें शामिल हैं, जबकि 845 शिकायतें विभिन्न कारणों से अस्वीकृत की गई हैं। जिले का कुल लंबित प्रतिशत मात्र 7 प्रतिशत है, जो संतोषजनक प्रगति को दर्शाता है। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







