समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू होते ही खिले किसानों के चेहरे : लक्ष्मणसिंह कांवल मार्केटिंग अध्यक्ष

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर। शुक्रवार को समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी की औपचारिक शुरुआत तौल कांटों के विधिवत पूजन और किसानों के फूल-माला से स्वागत के साथ हुई है। इस अवसर पर सुसनेर मार्केटिंग द्वारा उमरिया रोड़ पर आरसी वेयरहाउस पर भी जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह गणेशपुरा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन के विशिष्ट आतिथ्य में तथा मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल की अध्यक्षता में तोल कांटे के पूजन के साथ गेहूं की खरीदारी प्रारंभ हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल ने कहा कि गेहूं की समर्थन मूल्य खरीदी शुरू होते ही किसानों के चेहरों पर राहत साफ नजर आने लगी। लंबे समय से कम दाम और मंडियों की मजबूरी झेल रहे किसान अब अपनी फसल का सही मूल्य मिलने की उम्मीद से उत्साहित हैं, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल बन गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सौरभ जैन ने कहा कि सुसनेर क्षेत्र के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन किसी त्योहार से कम नहीं रहा। लंबे इंतजार, मंडियों की मार और कम दाम की मजबूरी से जूझ रहे किसानों को आखिरकार राहत मिल ही गई। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू होते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और अब भाजपा की मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व वाली किसान हितैषी सरकार में अन्नदाता किसान भाइयों को अपनी मेहनत का सही मूल्य मिलेगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री लखन सेन एवं कालुसिंह चौहान, पूर्व सरपंच देवीसिंह सिसोदिया, पूर्व पार्षद अंशुल जैन, भगवानसिंह आदि थे। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक दिनेश राठौर ने किया। सभी अतिथियों द्वारा तोल कांटे के पूजन एवं किसानों को हारफूल माला पहनाकर गेहूं खरीदी की विधिवत शुरुआत की।
चित्र : सुसनेर मार्केटिंग द्वारा समर्थन मूल्य में गेहूं खरीदी शुरू करने के पूर्व अतिथियों द्वारा किसानों का स्वागत किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई