विधायक की दो टूक: “बिना सरपंच की अनुमति और गुणवत्ता के, जल निगम को नहीं करने देंगे कार्य

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, विशेषकर पेयजल आपूर्ति को लेकर विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ कड़े तेवर में नजर आए। जनपद सभागृह में आयोजित एक विशेष बैठक में विधायक ने जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में एसडीएम अजय हिंगे, जनपद सीईओ मीना झा सहित पंचायत विभाग के अधिकारी और सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। बैठक में जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने सरपंचों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निगम को नियम विरुद्ध या बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के कार्य न करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई की गई है, वहाँ जब तक गुणवत्तापूर्ण ‘रिस्टोरेशन’ (सड़क सुधार) न हो, तब तक प्रमाण पत्र न दिया जाए। विधायक ने दो टूक कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या प्रत्येक ग्रामीण को प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा जल प्रदाय मिल रहा है?
क्या पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों का सुधार मानक गुणवत्ता के साथ किया गया है ?
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम अजय हिंगे और जनपद सीईओ मीना झा ने पंचायत विभाग के उपयंत्री और सहायक उपयंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अगले 15 दिनों के भीतर 103 ग्राम पंचायतों का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
जून तक का अल्टीमेटम –
भीषण गर्मी की आहट को देखते हुए विधायक ने PHE विभाग को उन ग्रामों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जहाँ नए बोर खनन की तत्काल आवश्यकता है। जल निगम को अपना समस्त कार्य जून माह तक पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान जल निगम को पुरानी लाइनों के लीकेज, पानी के प्रेशर की समस्या और तकनीकी खामियों को दूर करना होगा बैठक में पानी की समस्या को लेकर सरपंचों ने भी अपना आक्रोश व्यक्त किया, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी। बैठक में प्रशासकीय अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधिगण सहित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश बगाना, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग, जनपद प्रतिनिधि गिरधारीलाल चौहान आदि भी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई