*अहरौरा अतरैला अष्टभुजा टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी*
*शशि भूषण दूबे कंचनीय के साथ संतोष यादव की खास रिपोर्टिंग*
मिर्जापुर 9 अप्रैल। जिले में नेशनल हाईवे रीवा राजमार्ग पर नेशनल हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गाईड लाईन मानक के विपरीत टोल प्लाजा से अवैध वसूली आमलोगों के जेब से खुलेआम लूट है उसके विरोध में 7 अप्रैल से अनवरत जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष बार बार ज्ञापन पत्रक जिला प्रशासन एवं महामहिम तक भेजे जाने पर भी आमलोगों को टोल प्लाजा से अवैध टोल टैक्स वसूले जाने की वसूली रोकी नहीं गई जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी चार दिन पूर्व पूर्व निर्धारित सूचना होने के बावजूद उक्त प्रकरण पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी को बुला कर पहल नहीं किया गया जिससे उक्त धरना प्रदर्शन अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार जारी है। गौरतलब बात यह है कि आज तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों से जिलाधिकारी एवं मंडल आयुक्त स्तर से कोई पहल शुरू नहीं किया गया है। जबकि टोल प्लाजा पर बीस किलोमीटर के स्थानीय लोगों के वाहन स्वामियों के वाहन डाकोमेन्ट आर सी आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ उन्हें टोल टैक्स से फ्री किए जाने का भूतल सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट गाईड लाईन जारी किया गया है सिर्फ उसका अनुपालन स्थानीय उप जिलाधिकारी एवं टोल प्लाजा एजेंसी, नेशनल हाईवे के स्थानीय अभियंता के समक्ष 20 किलोमीटर अंदर के वाहन स्वामियों की मौजूदगी में उक्त प्रकरण का निस्तारण किया जा सकता है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गाईड लाईन एक टोल प्लाजा से अगले टोल प्लाजा की दूरी 60 किमी होने के गाईड लाईन के अनुसार नेशनल हाईवे रीवा राजमार्ग के मऊगंज जिले के मसूरिहा (हनुमना) टोल प्लाजा से मीरजापुर जिले के लालगंज ब्लाक के अतरैला राजा टोल प्लाजा की अनुमानित दूरी 40 किलोमीटर ही है। इस तरह वह टोल प्लाजा गाईड लाईन के विपरीत है। इस आधार पर अतरैला राजा का टोल प्लाजा एवं अष्टभुजा टोल प्लाजा पूरी तरह अवैधानिक है। क्योंकि झांसी मीरजापुर हाईवे पर नगरपालिका परिषद मीरजापुर की सीमा से महज पांच किलोमीटर दूरी पर मौजूद हैं जबकि नगरीय क्षेत्र से 10 किमी दूर टोल प्लाजा रहने का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की गाईड लाईन है। उक्तानुसार विंध्याचल नगरीय सीमा से पांच किलोमीटर दूरी पर टोल प्लाजा होना प्रावधान के विपरीत है। जबकि अहरौरा टोल प्लाजा की रिकवरी टाईम समाप्त होने के बावजूद वसूली होना गैर कानूनी है उसी के विरोध में जन आवाज पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल द्वारा संज्ञान लिया गया है। उसके समाधान के लिए पूर्व में कई बार जिला प्रशासन का ध्यान दिलाया गया जब समाधान नहीं किया गया तो जनता जनार्दन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजा की जन समस्याओं को लेकर अहरौरा में फर्जी टोल प्लाजा को हटवाने एवं जो भी मिर्जापुर में टोल प्लाजा है 20 किलोमीटर रेंज के अंदर रहने वाले लोगों को फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी हैं धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रहा तीसरे दिन भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अहरौरा अवैध टोल प्लाजा को हटाने एवं विंध्याचल अष्टभूजा के पास टोल प्लाजा को हटाया जाए की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है संसद विधायक और अधिकारीयों के मिलिभगत से जनता के साथ लूट है।डा पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन इस धरना प्रदर्शन को गंभीरता से नहीं ले रहा है जिससे अब यह मामला जन आंदोलन का रूप धारण कर सकता है और सर्वदलीय धरना प्रदर्शन की तरफ रूख तैयार हो रहा है। उसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी की ओर से आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजनेता सुनील कुमार पांडेय अपने समर्थकों सहित धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और अपने समर्थन का पत्र जिला अध्यक्ष को सौंप दिया है। और दलों के लोगों ने दूरभाष पर बराबर संपर्क बनाए हुए हैं जिससे यह धरना प्रदर्शन बेमियादी होता चला जा रहा है। उधर आम आदमी पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष लोकप्रिय नेता सुनील कुमार पांडेय ने धरना प्रदर्शन में आकार पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी का इस धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया और अगले दिनों में मिर्ज़ापुर आम आदमी पार्टी के लोग शामिल होंगे उसकी घोषणा किया है। उल्लेखनीय है कि उधर समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष भी जनहित के इस मुद्दे पर दूरभाष पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ पटेल से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। इससे जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर मामला और गर्म हो सकता है। आज तीसरे दिन के उक्त धरना प्रदर्शन के
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, एवं ई कृष्ण गोपाल चौधरी, कांग्रेस प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान गुलाब चंद्र पांडेय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दूबे कंचनीय, नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू, कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह एडवोकेट जिला सचिव संतोष यादव, पीसीसी सदस्य अर्चना चौबे सूर्यभान सिंह पटेल जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम नाथ दूबे एवं मनीष दूबे, दुर्गेश पांडे कपिल कुमार सोनकर कैलाश प्रजापति आनंद त्रिपाठी राजेंद्र विश्वकर्मा सूरज नेता संजय पांडे विवेक पटेल कमलेश दुबे रामकृपाल मौर्य विधि सिंह जुबेदा खातून रोशन अंसारी आंसू पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रितेश मिश्र एवं संतोष शुक्ला रत्नेश सिंह हलिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी दुबे जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय आदिवासी नेता जय किशन जैकी कोल लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पांडे राम विष्णु शर्मा सूर्यभान पटेल बसंत लाल सूरज शिवनारायण पटेल विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा कुंज बिहारी उपाध्याय देवराज पटेल कन्हैया लाल पाठक राम राज भारती कन्हैया लाल पाठक प्रमोद गुप्ता सूरज सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा जैकी कोल रितेश मिश्रा मिथिलेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक संतोष यादव दिलीप मौर्य राम लखन मास्टर नरेंद्र ठाकुर राजू भारती राकेश पटेल संजय विश्वकर्मा मिथिलेश अशोक पटेल डॉ दिनेश चौधरी राजेश मिश्रा ज्योति डॉ छवि राजपाल धर्मेंद्र पाल अनिल दुबे विजय पटेल राजेश पटेल मारकंडे पांडे बब्बू पाठक जुबेदा खातूनराजू भारती शुभम पांडे रमाई गोंड कांग्रेस जन उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि उक्त धरना प्रदर्शन का ऐलान अनिश्चितकालीन किया गया है। संभावना है कि यदि जिला प्रशासन धरना के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के माध्यम से समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में यह एक बड़ा जन आंदोलन के रूप में तब्दील हो सकता है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







