जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज न्यूरिया क्षेत्र में पहुंचकर बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तेज हवाओं और जलभराव के कारण गेहूं की तैयार फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से वार्ताकर उनकी समस्याओं को सुना और लेखपाल को गेहूॅ की फसल में हुये नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







