नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
एसडीएम तावडू जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी ने आज अनाज मंडी तावडू का दौरा किया तथा खरीद प्रक्रिया संबंधी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमेटी ने मंडी में किसानों के लिए की गई सुविधाओं, अनाज तौल व्यवस्था, भंडारण प्रबंध, सफाई व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







