प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि.) ने की चुनावी साधारण सभा ,नवीन पदाधिकारियों की घोषणा, कन्हैया लाल अग्रवाल बने अध्यक्ष

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। प्रथम पहल फाउंडेशन (रजि.), मथुरा द्वारा चुनावी साधारण सभा का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक महामंडलेश्वर योगी नवलगिरि महाराज सहित महेश चंद अग्रवाल कसेरे, राम प्रकाश बिंदल, संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, चुनाव अधिकारी योगेश सर्राफ, गजानंद अग्रवाल (साड़ी वाले), संजय मित्तल, सुनील अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, गणेश चतुर्वेदी, गोपाल बंसल, अनुपम शर्मा, मुरारी लाल अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, नीरज शर्मा, हरीश अग्रवाल सर्राफ एवं अशोक भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इसके पश्चात गत चुनावी साधारण सभा की पुष्टि करते हुए संस्था के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें कन्हैया लाल अग्रवाल (स्वीटी सुपारी वाले) को अध्यक्ष, प्रियेश अग्रवाल को महामंत्री, नारायण हरि गोयल को मंत्री, मनोज अग्रवाल (कोल्हापुरी), हरीश कुमार जैन एवं मनोज बंसल को उपाध्यक्ष, पंकज टालिवाल को कोषाध्यक्ष, रूपेश अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष, सुधीर अग्रवाल को संगठन मंत्री, गिरीश वर्मा, बृजवासी लाल एवं चंद्रपाल सिंह निषाद को प्रचार मंत्री तथा नकुल खंडेलवाल को आय-व्यय निरीक्षक नियुक्त किया गया। साथ ही सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया।
महामंडलेश्वर योगी श्री नवलगिरि जी महाराज ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वचन प्रदान किए तथा उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को तन, मन एवं धन से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटने की प्रेरणा दी।
नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने उन्हें इस गरिमामय पद पर कार्य करने का अवसर दिया है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे अपनी टीम के साथ मिलकर संस्था को चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
सभा का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन नवनियुक्त महामंत्री प्रियेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अजय गोयल, योगेंद्र अग्रवाल, डॉ. चंद्र मोहन अग्रवाल, मनीष शोरावाला, संजू गुप्ता, प्रवीण गोयल, बंशीधर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, एड चंद्र मोहन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (होटल), प्रकाश अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल (बंधन), सोना पाठक, दिनेश अग्रवाल (श्रीजी ज्वे.), जीतू गोयल, गोवर्धन दास अग्रवाल, दीपक चौहान, संतोष उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभा का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई