दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर चल रहे सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोकुल बैराज स्थित शिव धाम कॉलोनी के एक मकान पर छापा मारकर यह कार्रवाई की गई, जहां लंबे समय से लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की सूचना मिल रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
छापेमारी के दौरान मौके से 1 लाख 63 हजार 530 रुपये की नकदी, 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कैलकुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, तीन सट्टा रजिस्टर, दो पेन और एक चेकबुक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर हार जीत के दांव लगवा रहे थे और शहर के कई इलाकों में इनका नेटवर्क फैला हुआ था। बीतीरात गोकुल बैराज स्थित शिव धाम कालोनी स्थित लक्की सैनी के घर में आइपीएल मैचों पर सट्टेबाजी कर रहे आदिल पुत्र अब्बल सलाम निवासी मस्जिद के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार, रिजवान पुत्र फारूख निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार, किशोर पुत्र गोकुलचन्द निवासी पी.आर. हॉस्पिटल के पीछे मां अन्नपूर्णाधाम कॉलोनी थाना गोविन्द नगर, मुकेश कुमार पुत्र भगवानदास निवासी रेजीमेन्टल बाजार थाना सदर बाजार, भाजपा सदर मंडल के उपाध्यक्ष बांकेबिहारी पुत्र श्यामसुन्दर निवासी 514 आढ़त बाजार थाना सदर बाजार, बॉबी पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम तिवारी गढ़ी पलिया थाना बसई मोहम्मदपुरा जनपद फिरोजाबादको दबोचा हैं इनमें बांके बिहारी एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
सीओ सिटी आशना चौधरी के अनुसार पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच के बाद और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सट्टेबाजी का यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसके तार किन किन क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







