महिला शिक्षक मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति, रेनू राना जिला मंत्री

SHARE:

कोषाध्यक्ष पद पर शिखा मिश्रा का मनोनयन
महिला शिक्षक मोर्चा के गठन से जगी शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण की आस
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। जनपद में महिला शिक्षक मोर्चा की कमेटी का गठन किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी मिश्रा के अनुमोदन पर नगर क्षेत्र की एआरपी व प्राथमिक विद्यालय राजपुर नौबरामद में शिक्षिका प्रीति भटनागर को जिलाध्यक्ष, पूर्व एआरपी व धन्नापुर में कार्यरत रेनू राना को जिला महामंत्री व राया के मनी ना बालू में तैनात शिखा मिश्रा को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीति भटनागर ने बताया के विभाग में महिला शिक्षकों की समस्याएं बज़ी संख्या में लंबित रहती हैं। कमेटी गठन के बाद सभी शिक्षकों के साथ महिला शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिला महामंत्री रेनू राना ने बताया कि पुरानी पेंशन पुनः लागू करने व टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति भी मोर्चा के एजेंडा में है और इसके लिए मोर्चा संघर्षरत है। कोषाध्यक्ष शिखा मिश्रा ने 13 अप्रैल 2026 को आयोजित टेट विरोधी मशाल जुलूस/कैंडल मार्च में महिला शिक्षकों से प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि शीघ्र ही संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार कर जनपद की शिक्षिकाओं को महिला शिक्षक मोर्चा से जोड़ा जाएगा। शिक्षिकाओं ने पदाधिकारियों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई