सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
परस्पर संवाद बनाए रखने एवं आपसी सामंजस्य हेतु एक सकारात्मक पहलसेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नियमों का पालन करने, आमजनों से की गई अपील
सेवानिवृत पुलिसकर्मियों के पुलिस विभाग में सेवा काल के दौरान मिले अनुभव का मिलेगा लाभ
अनुभव और सेवा का संगम जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की नई अभिनव पहल
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ संवाद कर उनके वर्षों के अनुभव को फिर से समाज की सुरक्षा में जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को शाम 05:00 बजे पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारी चारी का सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा कहा गया कि अपने सेवाकाल के दौरान मिले आपके अनुभव पुलिस विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बैठक आप सभी से आपसी सामंजस्य एवं परस्पर संवाद के लिए आयोजित किया गया है। आप सभी एक सामान्य नागरिक की भांति आम जनों के मध्य रहते हैं, जिसमें आपके माध्यम से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को आसानी से मिल सकती है। साथ ही किसी भी प्रकार की विकट स्थिति अथवा दुर्घटना आदि की स्थिति में आप सभी पुलिस का एक अभिन्न अंग बनकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अब ये सभी अनुभवी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस की मदद करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देंगे और बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाएंगे। आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आप सभी से अपील करती है, कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सुरक्षित समाज बनाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। आपका एक संदेश, एक फोन कॉल – अपराध पर निश्चय ही रोक लगा सकता है।

इससे आम जनता को मिलेगा:-
✔️ त्वरित पुलिस सहायता
✔️ बेहतर व्यवहार और संवाद
✔️ अपराधों पर तेज कार्रवाई

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई