रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। टॉकीज चौराहे के पास स्थित Bank of Maharashtra की शाखा में 4-5 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये लूट लिए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियारों के बल पर काबू में कर लिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गई और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। बदमाश कुछ ही मिनटों में कैश लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







