मौत बन गया कूलर: करंट से चिपकी महिला की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम।

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी
घर पर कूलर से लगा करंट युवती की हुई मौत
करहिया गांव ने शुक्रवार सुबह 6 बजे। घर की साफ-सफाई कर रही 45 वर्षीय महिला की अचानक करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पुष्पा पत्नी रामदयाल बाथम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा घर की साफ सफाई के साथ साथ घर में रखे कूलर की सफाई कर रही थी, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आकर कूलर से चिपक गई। काफी देर तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। इसी दौरान जब महिला का देवर दाताराम घर पहुंचा तो उसने पुष्पा को कूलर से चिपका देखा। घबराहट में उसने तुरंत बिजली सप्लाई बंद की और महिला को कूलर से अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। करहिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह हादसा करंट लगने से मौत का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment