शिवराजपुर में VHP-बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, बाइक-कार के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

SHARE:

“””दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव””
शंकरगढ़, प्रयागराज | 16 अप्रैल 2026:विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में गुरुवार को शिवराजपुर में भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा बाइक व कार के काफिले के साथ जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकाली गई।
आयोजन व संयोजन
इस शोभा यात्रा के आयोजक युवा समाजसेवक एवं VHP कार्यकर्ता विशाल त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा समाजसेवक सत्यम त्रिपाठी और प्रखंड अध्यक्ष शंकरगढ़ प्रमोद कुमार चतुर्वेदी ने किया।
प्रमुख रूप से शामिल रहे:
शोभा यात्रा में जिला समरसता प्रमुख धर्मेंद्र दुबे, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख राम सिंह कबीर, प्रखंड अध्यक्ष नारीवारी दिवाकर जी, जन सत्ता दल के विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रखंड संयोजक शिवांशु शुक्ला, प्रखंड उपाध्यक्ष आदित्य विश्वकर्मा, सेवक रितेश तिवारी, समाज सेवक नीरज मिश्रा, राजेश सिंह, आशीष शुक्ला, कल्लू तिवारी, सुदीप सिंह, शिवम सिंह, सुमित त्रिपाठी, विनय सुंदरिया, सुंदरम त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, आदेश त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, विश्वास त्रिपाठी त्रिनेत्र सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के नारे गूंजते रहे। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजक विशाल त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को बल मिलता है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment