नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्री सुधीर कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय श्योपुर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा दुर्घटना उपरांत वाहनों की त्वरित पतारसी हेतु जिले में बिना नंबर के वाहनों पर सख़्ती से कार्रवाई करने एवं उन पर रजिस्ट्रेशन नंबर मौके पर ही अंकित करवाये जाने के संबंध में विशेषअभियान चलाए जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारीयो को प्रदाय किए गए हैं। इसी तारतम्य में आज यातायात थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के द्वारा हमराही यातायात टीम के साथ बिना नंबर के 60 ट्रैक्टरों एवं 12 डंपरों पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित करवाए गए। यातायात पुलिस की जिले के समस्त वाहन चालकों से अपील है कि वह अपने वाहनों पर रजिस्ट्रेशन नंबर आवश्यक रूप से अंकित करवाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







