नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत जनपद पंचायत परिसर में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम तथा जागरूकता के लिए शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री परीक्षित धाकड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, जिला सह कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, श्री कैलाश सिरोठिया, श्री भरत गर्ग, श्री कमल धाकड, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी गण मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को नेतृत्व और अधिकार देने की पहल की गई है। यह पहल नए भारत की नींव है। जब बहनें और बेटियाँ आगे बढ़ेंगी, तभी समाज का वास्तविक विकास होगा। मातृशक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम में सहयोग करने तथा आमजन को बाल विवाह के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित तथा बाल विवाह रोकथाम हेतु सहयोग करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर भी किये गये।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







