दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
बरेली। गुरुवार को नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को स्थानीय क्लिनिक का विजिट कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नजदीक से देखा कि डॉक्टर किस प्रकार मरीजों का उपचार करते हैं और स्वास्थ्य सेवाएं कैसे संचालित होती हैं। विजिट के दौरान बच्चों ने क्लिनिक की मेडिकल एवं लैब सुविधाओं का अवलोकन किया। लैब में उपस्थित स्टाफ मेंबर्स ने विद्यार्थियों को माइक्रोस्कोप के उपयोग और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे बच्चों की वैज्ञानिक समझ में वृद्धि हुई। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. अरविंद पटेल एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. हरिओम पटेल ने बच्चों को अपने कार्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा हेल्दी फूड का सेवन करें, बाहर का पैक्ड फूड खाने से बचें, नियमित रूप से ब्रश करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्कूल संस्था द्वारा बच्चों के लिए यह शैक्षणिक विजिट ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







