दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। रतनलाल फूल कटोरी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने इस वर्ष भी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षा परिणामों में बेटियों का ही बोलबाला रहा।
मेधावी छात्राओं ने गढ़ा सफलता का कीर्तिमान
विद्यालय की प्रियाक्षी गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, राधिका अग्रवाल और माही पाठक ने 96.8प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि गरिमा सिंह 96.2þ अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की सूची में शामिल रहीं।
शानदार रहा विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड
इस वर्ष कक्षा 10वीं में कुल 409 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से परीक्षा परिणाम शिक्षा के बढ़ते स्तर को दर्शाते हैं 09 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 29 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 175 छात्राएं 75 प्रतिशत (डिकटेंशन) से ऊपर रहीं। 310 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशतसे ऊपर) में सफलता प्राप्त की।
प्रधानाचार्या ने दी बधाई
छात्राओं की इस गौरवमयी उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा, “आपकी यह सफलता आपकी मेहनत, अटूट लगन और आत्मविश्वास का प्रमाण है। यह केवल आपका व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि माता-पिता, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग का मीठा फल है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी तरह नई ऊंचाइयों को छुएंगी।“
अभिभावकों ने जताया आभार
इस खुशी के अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षकों के अतुलनीय मार्गदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानाचार्या व समस्त आचार्य/आचार्याओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







