दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में उ०प्र० विधान परिषद् की आश्वासन समिति की बैठक सभापति मोहम्मद जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आश्वासन समिति के सदस्य मुकुल यादव उपस्थित रहे तथा जनपद के विधायक बल्देव पूरन प्रकाश एवं एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी यातायात मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र पाल सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह, एआरएम रोडवेज मदन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सभापति ने जनपद में ग्रीन गैस सी०एन०जी० से संचालित वाहनों के विक्रय एवं पंजीकरण की जानकारी ली, जिसपर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन नीतू सिंह ने अवगत कराया है कि वर्ष 2022 में विक्रय एवं पंजीकृत वाहनों की संख्या 1158, 2023 में 1574, 2024 में 1464 तथा 2025 में 871 थी।
इसी प्रकार से सभापति ने वर्ष 2012 से 2017 तक उद्योंगों की स्थापना एवं निवेश के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। वहीं सभापति को दैनिक मजदूरी के सहारें जीवन-यापन करनें वाले व्यक्तियों की सहायता के लिये योजनाओं के संबंध में श्रम विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन हेतु वर्ष 2009-10 में कितना धन विभाग में जमा होने के सम्बन्ध में जानकारी ली, निर्धन छात्र-छात्राओं की स्कूल ड्रेस वितरित करने की योजना जानकारी हासिल की। इसी प्रकार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन करने वाले शिक्षकों को पारिश्रमिक की धनराशि का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह से जानकारी हासिल की।
————–
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







