जनगणना में भाग लें, सही जानकारी दें और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा जिले में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण के तहत एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से स्वयं अपने सरकारी आवास की स्वगणना (Self Enumeration) पूर्ण कर अधिकारी, कर्मचारियों एवं नागरिकों को अपने मकानों की स्व गणना करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर एवं एनआईसी के डीआईओ श्री देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।यह पहल केवल एक औपचारिक कार्यवाही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए एक मजबूत संदेश है—“पहले स्वयं करें, फिर दूसरों को प्रेरित करें।” अधिकारियों द्वारा खुद आगे बढ़कर जनगणना प्रक्रिया में भाग लेना इस बात को दर्शाता है कि यह अभियान सभी के सहयोग से ही सफल होगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment