राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दमोह – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे संयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट दमोह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं भवन की मरम्मत संबंधी कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए अधिकारी/कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होकर पदीय कार्य संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा उन्हें सचेत किया भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही कदापि स्वीकार्य नहीं होगी एवं कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







