तिल्दा नेवरा।
दिलीप वर्मा
तिल्दा ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी सरपंच श्रीमती दिव्या वर्मा के खिलाफ पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिस पर आज गुरुवार 16 अप्रैल को मतदान होना था जहां पूरी तैयारी ग्राम पंचायत में कर ली गई थी ।
भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ग्राम पंचायत में बैरिकेट्स लगा दिए गए थे सैकड़ो महिला पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। लगभग 300 से अधिक पुलिस कर्मी पहुंचे थे।
साथ ही एसडीएम सहित नेवरा थाना प्रभारी एवं आसपास थाना के थाना प्रभारी भी उपस्थित थे।
अविश्वास प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू होने वाली थी पूरी तैयारी कर ली गई थी इसी बीच हाई कोर्ट का एक आर्डर आ गया और हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है।
इस तरह सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान नहीं हो पाया ।
इधर ग्रामीणों में नाराजगी भी व्याप्त हो गई, लेकिन मामला न्यायालय का है इसलिए ग्रामीण इस पर कुछ कहने से बच रहे।
वही कई ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच द्वारा गांव में पौनी पसारी बंद करने के लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। प्रशासन गांव में आकर इसकी जांच करा ले।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







