सीबीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026- डीएवी सोनाडीह के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

SHARE:

रिपोर्टर दिलीप माहेश्वरी
विशेष योग्यता के साथ छात्रों ने किया स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन ।
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल सोनाडीह बलौदा बाजार ने एक बार फिर शत – प्रतिशत सफलता प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल के छात्रों ने विशेष योग्यता अंकों के साथ न केवल अपने माता-पिता बल्कि संस्थान का नाम भी गौरान्वित किया है । इस सफलता पर प्राचार्या श्रीमती अल्का शर्मा ने सभी विद्यार्थियों ,अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । वर्ष 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा।
समीक्षा वर्मा ने संस्कृत में 100 और गणित में 100 अंक प्राप्त कर 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, सार्थक परघनिया ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान , मोक्ष चंद्राकर ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान, शुभांशु विश्वकर्मा ने 93.2% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान एवं आयुष साहू ने 89.6 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया।

अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है ।जिससे विद्यालय का समग्र प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा । इस गौरवपूर्ण परिणाम के लिए प्राचार्या अल्का शर्मा ने शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और शिक्षण कार्य ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। यह उपलब्धि टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment