डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान
अनन्याश्री फाउंडेशन एवं दक्षिण कोरिया की तिहवा एंटरप्राइजेज का संयुक्त आयोजन
गौतम बुद्धनगर। इंस्पायर, एंपावर एवं ट्रांसफॉर्म के कीर्तिमानी उद्देश्यपरक लक्ष्यों के साथ ग्रामीण भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए, अनन्याश्री फाउंडेशन द्वारा गर्व के साथ एक परिवर्तनकारी पहल के शुभारंभ की घोषणा की गई। जिसका उद्देश्य विद्यालयी छात्रों के जीवन को नई दिशा देना है। दक्षिण कोरिया की प्रतिष्ठित संस्था तिहवा एंटरप्राइजेज के सहयोग से, अनन्याश्री फाउंडेशन ने ग्राम तुस्याना, जनपद गौतम बुद्धनगर (उ.प्र.) स्थित ज्ञान इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में वीरवार को एक अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की सफल स्थापना की गई। इस दौरान ज्ञान इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य गजराज सिंह का परियोजना को साकार रुप देने में उनके सक्रिय एवं प्रेरणादायी योगदान हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया। आसपास के गांवों तक इस पहल को पहुंचाने में उनके समर्पित प्रयासों हेतु
समाजसेवी रमेश सिंह टोंगर तथा तिहवा इंडिया के एमडी व प्रमुख सहयोगी जून शियांग बे तथा मुख्य वित्तीय अधिकारी जिन वोन जेंग, फैक्ट्री प्रमुख निशांत खुराना, एचआर प्रमुख हेमेन्द्र सिंह, लेखा प्रमुख शंतनु घोष, अनन्याश्री फाउंडेशन परिवार से महासचिव एवं ट्रस्टी
डॉ. मनीष पांडे, अध्यक्ष एवं ट्रस्टी सुश्री नेहा गुप्ता, संगठन सचिव वाईके. गुप्ता, सदस्य एवं नियंत्रक मुकुल गुप्ता, सहयोगी सदस्य दिव्या पिल्लई हरिश, स्वयंसेवक निशांत गुप्ता, लेखा परीक्षक फनीश दीक्षित, स्वयंसेवक सुश्री सोनाली दास आदि की प्रभावी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर, विद्यालय परिसर में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, 500 छात्रों के लिए व्यापक चिकित्सा शिविर एवं सभी विद्यार्थियों को डेंटल किट वितरण, स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, स्टेशनरी किट्स तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया गया। इस पहल से प्रत्यक्ष रुप से सैकड़ों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ मनीष पांडे ने बताया कि यह पहल मात्र एक सीएसआर गतिविधि नहीं, बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास कार्यशालाएं, नेतृत्व प्रशिक्षण एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित किया जा सके। अनन्याश्री फाउंडेशन द्वारा इस पहल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और तकनीकी सशक्तिकरण के समन्वित प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण भारत में स्थायी परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करती है। डॉ मनीष पांडे ने यह भी बताया कि अनन्याश्री फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण एवं प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







